- तीस ग्रामीण बजुर्ग लोगो को लगाया गया कोविड वैक्सीन का टीका
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: कोविड 19 के खिलाफ चलाये जा रहे टीकारण में ग्रामीण क्षेत्रो में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगो टीका लगाया गया। वही ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया गया। सोमवार को स्थानीय उपस्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 के खिलाफ चलाये जा रहे टीकाकरण की पहल की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, रामबहादुर कर्णवाल, मुनीश कर्णवाल, विजय चौधरी, शिव कुमार, अखिलेश कुमार, योगेंद्र अग्रवाल, परमेश अग्रवाल, सुभाष रस्तोगी सहित 30 ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया। वैक्सिनेशन टीम में डॉ रॉय साहब, रवि प्रताप, कमल कुमार, विजय रानी वर्मा, नीतू मौर्य, किरण देवी आदि मौजूद रहे।

