- 50 शिवभक्तों के साथ जल लेकर आ रहा था
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: हरिद्वार से जल लेकर अपने जत्थे के साथ गन्तव्य जा रहा एक शिव भक्त नगर में एक स्थान पर विश्राम के लिए रुके जत्थे से अलग होकर लापता हो गया। पुलिस छानबीन में उसका शव बरामद हुआ।
प्रमोद पुत्र मोकम सिंह निवासी ग्राम कुदारसी थाना रजपुरा जनपद सम्भल अपने गाॅव के करीब 50 व्यक्तियों के जत्थे के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस अपने घर को जा रहे थे।
उनके साथ उनका भतीजा कक्षा 9 का छात्र आकाश 16 वर्ष पुत्र सुभाष यादव थाना नजीबाबाद क्षेत्र के कोतवाली देहात रोड पर गंगा खांड़सारी उद्योग पर बने विश्राम स्थल पर कावड़ियो पूरा जत्था रात्रि विश्राम के लिये वहीं पर रूक गया। सोमवार को प्रातः 04 बजे सभी लोग स्नान कर वहाॅ से अपने गंतव्य के लिये चल दिये।
जब जत्था करीब तीन किमी दूर कोतवाली देहात रोड पर पहुॅचा तो आकाश के दिखाई नहीं देने पर सभी लोग चिन्तित होकर वापस आश्रय स्थल पर आए और आकाश की खोजबीन की। तलाश करने पर गुड़ के मैली टैंक में आकाश का शव मिला।
परिजनों द्वारा आकाश उपरोक्त की मृत्यु नहाते समय पैर फिसलने से गन्ने की गुड़ की मैली में गिरने से होना बताया गया। सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह मैं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

