Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

महिलाओं को स्वालंबी बनाना सरकार की प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री

  • महिला दिवस का उद्देश्य पुरुषों और महिलाओं में समानता लाना

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विकास भवन के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथ जिला प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल और डीएम जसजीत कौर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सोमवार को विकास भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतितिथ प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल इलैक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।

प्रभारी मंत्री ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य पुरुषों एवं महिलाओं में समानता बनाए रखन है, क्योंकि दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की है। प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को पारस्परिक स्तर पर बराबरी का दर्जा देने के लिए हर फील्ड में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

59

मुख्यमंत्री के निर्देशन में उप्र सरकार महिलाओं बालिकाओं को सम्मान की दृष्टि से देखने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत है। शिक्षा कौशल संवर्द्धन और रोजगार तथा स्वरोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एसडीएम संदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, डीडीओ प्रमोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ हरिशंकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाएं

कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है और देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है। कोई भी क्षेत्र महिलाओं से अछूता नहीं रह गया है कि जहां महिलाएं अपनी प्रतिभा ना दिखा रही हो।

सबका साथ सबका विकास इस मंत्र के साथ जीवन में आगे बढ़े आत्मनिर्भर बने। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि हमारे देश में नारी का सम्मान हमेशा से होता आ रहा है, महिलाओं की क्षमता अपार है। सरकार भी लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। डीएम जसजीत कौर कहा कि महिला दिवस को एक दिन ना मानकर हर दिन महिला दिवस माना जाए इस बात को सभी को समझने की जरूरत है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं, बालिकाएं सम्मानित

जनपद के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाधिकारी द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला अधिकारियों, अध्यापिकाओं, महिला कृषक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला सफाई कर्मी, राजस्व विभाग की महिला लेखपाल, राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी, समूह की महिलाओं, समाजसेवी महिलाओं सहित लगभग 100 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री द्वारा श्रम विभाग की संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों की 38 पुत्रियों को साइकिल वितरण के अलावा दिव्यांगजन विभाग की ओर से 11 दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साईकिल के साथ लंच पैकेट देकर रवाना किया

उत्कृष्ट कार्यों के लिए डा. नीलम शुक्ला सम्मानित

मिशन शक्ति में सक्रिय सहभागिता, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांक में गर्भवती महिलाओं की एक वर्ष से लगातार निशुल्क चिकित्सा सेवा, ग्राम रामगढ़ को गोद लेकर वहां की महिलाओं की निशुल्क चिकित्सा सेवा करने, रोटरी क्लब शामली मिड टाउन के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल द्वारा डॉक्टर नीलम शुक्ला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img