- माता वैष्णो दर्शन को की 36 किमी की पदयात्रा
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: एक साढ़े तीन साल के नन्हे बालक आरव वर्मा ने पदयात्रा कर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर इतिहास रच दिया। गत तीन मार्च को कस्बे से 13 सदस्यों का एक दल मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। दल में प्रेम चन्द वर्मा, नवीन गुप्ता, आलोक शर्मा, सूरज वर्मा बड़ौत, शिवम वर्मा, आयुष शर्मा, आशीष बिंदल, आकाश गुप्ता, मुनेश वर्मा, मुनेश मित्तल, दीपा, आयुषी वर्मा एवं साढ़े तीन साल का नन्हा बालक आरव वर्मा आदि शामिल रहे।
तीर्थ यात्रियों का ये दल रेल से कटरा पहुंचा और कटरा से मां वैष्णो देवी दर्शन को पदयात्रा से रवाना हुआ। दल के सदस्यों ने बाण गंगा, चरण पादुका मंदिर, गर्भजून, माता वैष्णो देवी के बाद बाबा भैरव नाथ के दर्शन कर अपनी हाजिरी लगाई। उसके बाद पैदल ही कटरा पहुंच कर यात्रा पूरी की।
मुख्य तौर पर इस दल में नन्हा बालक आरव वर्मा आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसने लगभग 36 किमी के इस मार्ग को पैदल ही सभी के साथ, जयकारों के बीच हस्ते खेलते, परिजनों की प्रेरणा से पूरा किया। स्थानीय प्रेस क्लब के संरक्षक सलेक चन्द वर्मा एवं अन्य कई संगठनों ने कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचन्द वर्मा के नाती पुत्र आरव वर्मा को माता वैष्णो की 36 किमी की पदयात्रा पूरा करने पर शीघ्र सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

