जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को जागरुक किया।
मंगलवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीएनबी की अंचल प्रबंध बलजीत कौर, मंडल प्रमुख मेरठ पश्चिम श्रद्धा रानी ने महिलाओं के लिए सुनियोजित पीएनबी प्रेरणा क्लब के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रावास में वाशिंग मशीन व वाटर प्यूरिफायर का इन्टालेशन किया गया। साथ ही छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए।
कार्यक्रम बलजीत कौर व श्रद्धा रानी ने अपने-अपने जीवन की यात्रा एवं विभिन्न पड़ावों को छात्राओं के साथ साझा किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने भी अपने अनुभवों को साझा किया और छात्राओं को सक्षम बनने का आहवान किया।

