Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

मंडलायुक्त सहारनपुर ने किया कलक्ट्रेट व तहसलील का निरीक्षण

  • कार्यालयों में अतिरिक्त वेस्ट को डिस्पोजल करने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी आयुक्त सहारनपुर मंडल एवी राजमौलि ने शामली कलक्ट्रेट और तहसील के कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के के दौरान आयुक्त द्वारा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबे समय से चले आ रहे वादों के निस्तारण की स्थिति को जानते हुए एक वर्ष तक के पुराने वादों की टाइमलाइन निर्धारित करते हुए निस्तारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चकबंदी आॅफिसर के दो दिन से छुट्टी होने के चलते स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए।

26 9

मंगलवार को जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौली ने शामली कलक्ट्रेट व तहसील कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त कार्यालय संग्रह नजारत भूलेख, चुनाव कार्यालय,आपूर्ति कार्यालय आदि संबंधित पटलों का निरीक्षण कर पटलो पर कार्यरत कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त कर उनकों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों में अतिरिक्त वेस्ट को टीम गठित करते हुए डिस्पोजल करने के भी निर्देश दिए गए। आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को जाना जिसमें संबंधित द्वारा बताया गया कि राशन कार्ड की प्रक्रिया आॅनलाइन हैं।

मंडल आयुक्त ने निर्देशित किया कि जितने भी पात्र हैं उनके एवं जो भट्टे आदि पर कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों के टीम लगाकर राशन कार्ड बनाए जाए। मंडलायुक्त ने कोषागार का निरीक्षण कर पेंशन संबंधी मामलों की जानकारी प्राप्त की।

27 8

संबंधित द्वारा बताया गया कि पेंशन संबंधी कार्य में कोई भी पेंडेंसी नहीं है। मंडलायुक्त ने उप निबंधक कार्यालय, न्यायालय चकबंदी कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिसमें मौके पर चकबंदी आॅफिसर के दो दिन से छुट्टी होने के चलते स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त ने तहसील में रंगाई पुताई एवं जहां पर भी मेंटेनेंस आदि का होना है उसको कराया जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम जसजीत कौर, अपर आयुक्त डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी शामली संदीप कुमार, एसडीएम कैराना, तहसीलदार शामली, सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
—–
गुणवत्ता परक करें आईजीआरएस की शिकायतें निस्तारित
शामली: मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने आइजीआरएस पटल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करने एवं महिलाओं की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों से बात कराने के निर्देश दिए। उन्होंने देवीय आपदाओं में लाभान्वित किए गए पात्रों से भी बात की। मंडलायुक्त ने एनआईसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग विशेष ध्यान रखा जाने के निर्देश दिए और मौके पर कितनी शिकायत प्राप्त हुई उसके संबंध में जानकारी प्राप्त की और‌पॉजिटिव पाए व्यक्ति से बात की और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो कंट्रोल रूम पर बात करें समस्या का त्वरित निस्तारण होगा।
——-
निर्माधीन इंटर कॉलेज में ब्राउंड्री वाल न बनने पर नाराजगी
शामली: मंडलायुक्त सहारपुर मंडल एवी राजमौलि ने गांव भनेड़ा उद्दा में निर्माणधीन राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं जायजा लिया। मंडलायुक्त को मौके पर शौचालय निमार्णाधीन होने, एक वर्ष पूर्व लगे हैंडपंप का प्लेटफार्म ना बनने, स्कूल की बाउंड्री वाल ना बनने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए एबीएसए एवं खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्देश दिए कि इनके द्वारा स्वयं स्कूल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराते हुए यथा स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img