Home Uttar Pradesh News Saharanpur जेई के खिलाफ मिर्जापुर बिजली घर पर धरना

जेई के खिलाफ मिर्जापुर बिजली घर पर धरना

0
जेई के खिलाफ मिर्जापुर बिजली घर पर धरना
बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता।

जनवाणी संवाददाता |

बड़गांव: बिजली सप्लाई में बार बार कट, खेतों की झूलती लाइन को न खींचने तथा बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जेई के खिलाफ मिजार्पुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया।

मिजार्पुर बिजलीघर से जुड़े अंबेहटाचांद, मिजार्पुर, भगवानपुर, कुतबा, टपरी आदि गांव के लोग किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष कानसिंह राणा के नेतृत्व में बिजलीघर पर एकत्र हो गये।

किसानों का आरोप था कि जेई मुकेश कुमार को कई बार शिकायत करने के बाद किसान चंद्रहास के खेत के उपर से गुजर रही विद्युत लाईन को खींचा नही गया।

उसकी गन्ने की फसल कई बार इन तारों की चपेट में आकर जल चुकी है। किसानों का गन्ने का भुगतान नही हुआ, जेई बिल जमा करने का दबाव बनाते हुए कभी एफ आई आर लिखाने तो कभी कनेक्शन काटने की धमकी दे रहा है।

बिजली की सप्लाई में कट के बाद कट लग रहे हैं किसानों के खेतों तक पानी नही पंहुच पाता। किसानों ने बिजली घर पंहुचकर हंगामा किया ओर बाद में बिजलीघर पर ही धरना देते हुए प्रदर्शन करने लगे। किसानो का कहना है कि जेई मुकेश कुमार को यहां से हटाया जाये। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था।