Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी मिलेगी छाया-अंतरा की सुविधा: : सीएमओ

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: गर्भनिरोधक त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा व साप्ताहिक गोली छाया ने महिलाओं में अपनी जगह बना ली है। अनचाहे गर्भ को रोकने में कारगर इस इंजेक्शन अंतरा व गोली छाया का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। अभी तक इन दोनों साधनों की उपलब्धता सिर्फ प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।

जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ये उपलब्ध रहेंगी। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए शासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि अब अंतरा और छाया की उपलब्धता प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी रहेगी। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर अंतरा व छाया की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए शासन की ओर से लक्ष्य दिया गया है।

यह सुविधा प्रथम चरण में 28 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया अब ग्रामीण इलाकों की महिलाएं अपने निकटवर्ती सेंटर पर जाकर इंजेक्शन लगवा सकती हैं। इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं का अंतरा केयरलाइन 180 0-103-3044 पर पंजीकरण किया जाएगा।

अंतरा केयरलाइन की ओर से समय-समय पर उनकी कॉउंसलिंग की जाएगी। इस टोल फ्री नंबर पर महिलाएं बड़ी आसानी से अपने हर सवाल का जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं। उन्होंने बताया परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सभी अस्पतालों में हर बृहस्पतिवार को अंतराल दिवस मनाया जाता है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. बी.एस पुंडीर ने बताया इस वर्ष मार्च से लेकर अगस्त तक 6942 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया, 14779 महिलाओं ने छाया, 51788 महिलाओं ने गोली माला एन का इस्तेमाल किया। 2300 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी, 12128 महिलाओं ने आईयूसीडी अपनायी। उन्होंने बताया 2425 महिलाओं और 79 पुरुषों ने नसबंदी करायी है।

उन्होंने बताया अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए तीन महीने में एक बार लगाया जाता है। इसको लगाने से पहले यह जरूरी है कि कहीं महिला पहले से तो गर्भवती नहीं है। उनके मुताबिक अंतरा इंजेक्शन का करीब चार महीने तक असर रहता है। इसके लगाने से महिला को किसी प्रकार का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img