- स्कूल संचालकों की बैठक में सरकार से की मांग
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: भटौल पब्लिक स्कूल में हुई स्कूल संचालकों की बैठक में कोरोना काल का हवाला देते हुए मान्यता प्राप्त स्कूलों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई।
बैठक में गौतम सिंह ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले छह माह से स्कूल बंद हैं। जिस कारण मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालकों व शिक्षकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बैठक में सरकार से नया सत्र आरंभ करने के लिए आर्थिक पैकेज देने, पिछले शिक्षण सत्र की शुल्क प्रतिपूर्ति करने, आरटीआई के तहत पढऩे वाले बच्चों को शुल्क प्रतिपूर्ति करने, कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को खोलने, स्कूलों में सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था किए जाने, संस्कृत शिक्षकों का वर्षो का रुका वेतन देने, स्कूल की गाडिय़ों की किस्त स्थगित किए जाने, बिजली, पानी के टेक्स माफ करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में जूनियर तक के स्कूलों को ऋण देने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। बैठक में प्रवेश चौधरी, सुनील चौधरी, संदीप कश्यप, वारिस त्यागी और अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

