- डीएम, एसपी समेत 2300 ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
- जनपद में 396 ने दूसरी और 1904 ने कराया वैक्सीनेशन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया गया। जनपद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कुल 4500 के सापेक्ष 2300 ने वैक्सीनेशन कराया। जिलाधिकारी जसजीत कौर और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। 400 के सापेक्ष 396 ने दूसरी डोज तथा 4100 के सापेक्ष 1904 ने वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई।
शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सुबह जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। टीकाकरण के बाद उन्हें निगरानी कक्ष में 30 मिनट तक रखा गया। जिलाधिकारी निगरानी कक्ष से निकले के बाद कहा कि कोरोना वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद किसी भी प्रकार का साइडिफेक्ट नहीं होता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को सभी लोग आगे बढ़कर इसे लगवाये। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। इसलिये मास्क लगाना, शारीरिक दूरी का पालन करना, नियमित सैनेटाईजर या साबुन से हाथों को धोते रहे।
शुक्रवार को जनपद के शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली, बनखंडी पीएचसी में 500 के सापेक्ष 467 ने वैक्सीनेशन कराया। कांधला ब्लॉक क्षेत्र के सभी सीएचसी व पीएचसी में 800 के सापेक्ष 512, ऊन ब्लॉक के अस्पतालों में 800 के सापेक्ष 218, कैराना ब्लॉक के सभी अस्पतालों में 800 के सापेक्ष 406 तथा थानाभवन के अस्पतालों में 700 के सापेक्ष 296 ने वैक्सीनेशन कराया। पूरे जनपद में 4500 के सापेक्ष 2300 ने वैक्सीनेशन कराया, जिसका प्रतिशत 51.11 रहा।

