जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरूआत प्रशिक्षिका, जिला संगठन आयुक्त गाइड गीता रानी ने झंडे को मोड़ने की विधि का प्रशिक्षण देकर किया।
शुक्रवार को स्वयं सेवक महाविद्यालय परिसर में ‘यू’ गठन में एकत्रित हुए।
प्रशिक्षिका ने प्रतिभागियों को बीपी 6 व्यायाम कराएं एवं उन्हें ध्वज की रस्सी को ध्वज पोल में बंधना सिखाया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. आरपी सिंह ने ध्वजारोहण कर स्वयंसेवक जीवन में योग के लाभ बताए। स्वयं सेवकों को सीटी द्वारा दीये जाने वाले विभिन्न संकेतों से अवगत कराया।
शिविर में प्रतिभागियों को हाथों के विभिन्न संकेतों की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को हाईकिंग के दौरान उपयोग की जाने वाली खोज के चिन्हों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जंगल में चिन्ह कभी भी मार्ग पर न बनाकर हमेशा पेड़ के तनो का बनाने चाहिए।
शिविर में रोवर्स प्रभारी डा. रोहित राणा, रेंजर प्रभारी डा. विनीता कुमारी, रोहित कुमार, अर्पित वर्मा, आकाश, विनय शर्मा, अनिरुद्ध, गार्गी, तनु, अंचल, प्राची, आकांशा एवं हेमल रानी आदि उपस्थित रहे।
कैडेट्स को पर्यावरण-जल के बारे में किया जागरुक
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो इकाइयों के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के थीम ‘पर्यावरण और जीवन’ विषय पर कार्य संपन्न किया गया। इस मौके गणित विभाग के डा. मदनपाल और भौतिक विभाग के डा. योगेन्द्र कुमार ने स्वयं सेवक को जल संरक्षण की तकनीकी व बारीकियों से अवगत कराया। इस मौके पर डा. हरेन्द्र सिंह, डॉ.रमेश यादव रिया कौशिक, सागर, चीनू शर्मा, मसीउल्लाह, आकिल, सन्नी, रवि, गौरव, दीपू वर्मा, अवनी आदि मौजूद रहे।

