जनवाणी संवाददाता |
कैराना: राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कैराना सीएचसी पर विशाल मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कैंप एवं दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा 140 मानसिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई।
शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डा. भानु प्रकाश ने फीता काटकर किया। बाल रोग विशेषज्ञ डा. रामबीर सिंह ने बताया कि शिविर में 140 मानसिक रोगियों की जांच की गई। जिसमें नींद न आना या देर से नींद आना, चिंता, घबराहट, तनाव आदि रहना, काम में मन न लगना व आत्महत्या का विचार आना।
अत्यधिक साफ-सफाई या लड़ाई-झगड़ा व गाली गलोज करना। भूत प्रेत देवी देवताओं व ऊपरी हवा आदि की छाया का भ्रम होना आदि के मरीजों के परिवार वालों की काउंसलिंग की गई। जिसके बाद मानसिक रोगियों एवं दिव्यांगों के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश, मेडिकल आफिसर डा. सुशील कुमार, डा. एसएम एजाज, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, आरिश खान आदि मौजूद रहे।

