जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के मोहल्ला काजीजादगान व फीना बस्ती में चल रहे सात दिवसीय शिविर का चौथा दिन साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविरार्थियों ने घर घर जाकर साक्षरता का सर्वे करते हुए अकड़े एकत्रित किये।
नगर स्थित गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्याल की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई का फीना वस्ती व छात्रा इकाई का मोहल्ला काजीजादगान में सात दिवसीय चल रहा है शुक्रवार को शिविर का चौथा दिन शिविरार्थियों द्वारा साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया।
योग शिक्षक अशोक कुमार द्वारा छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास भी कराया गया। छात्राओं ने अभियान चलाकर नगर की फीना बस्ती व मोहल्ला काजीजादगान में श्रमदान के जरिये मुख्य मार्गो को साफ किया।
चोरों ने घर घर जाकर महिलाओं की साक्षरता का प्रतिशत एकत्रित करने के लिए आंकड़े भी जुटाये गये। इस दौरान राष्ट्र उत्थान में महिलाओं का योगदान शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें शिविरार्थी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अच्छा लेखन करने वाले छात्र छात्राओं को कालेज प्राचार्य द्वारा सम्मानित भी किया गया। चौथे दिन को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी संतोष देवी व राजकुमार का अहम योगदान रहा।

