- उनकी माता ने देशवासियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक सरकार को दिया आशिर्वाद
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: लोक अदालत बिजनौर के अवकाश प्राप्त सदस्य न्यायाधीश, शिक्षाविद, साहित्यकार व समाजसेवी अशोक निर्दोष ने अपनी माता के साथ जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन कराया। उन्होने जनपदवासियों से समयनुसार अपना वैक्सीनेशन कराने का आह्वान किया।
बिजनौर की नई बस्ती निवासी शिक्षाविद अशोक निर्दोष (68वर्ष) ने बताया कि उन्होने शुक्रवार को अपनी 88 वर्षीय माता नेत्रबाला के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण कराया। देशवासियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक सरकार को उनकी माता जी ने गदगद स्वर में आशिर्वाद देते हुए चिकित्साकर्मियों के मधुर और सौम्य व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना की।
अशोक निर्दोष ने बताया कि कहा वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित और स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु परम आवश्यक है। सभी जनपदवासी अपना आनलाइन पंजीकरण कराएं और समय पर टीकाकरण कराएं। स्वस्थ भारत के लिए कोविड-19 का टीकाकरण बहुत जरूरी है।

