Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

10,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी मिताली

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला क्रिकेट की कर्णधार रही मिताली राज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई। मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 35वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की।

उनके नाम पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,001 रन दर्ज हैं और उनका औसत 46.73 है। बीसीसीआई ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि क्या शानदार क्रिकेटर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज। बधाई मिताली।

इस 38 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज से पहले इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 309 मैचों में 10,273 रन बनाए। अपना 311वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वनडे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वनडे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img