Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

जलभराव को लेकर अधिकारियों को घेरेंगे कांग्रेस नेता

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: रक्षापुरम वार्ड-20 में जलभराव की समस्या को लेकर महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने मेविप्रा व नगर निगम के अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि सीवर जाम होने की वजह से रक्षापुरम, मीनाक्षीपुरम, ईशापुरम आदि एक बडे इलाके में सड़कों पर पानी फैल गया है। इससे वहां गंदगी हो रही है।

पैदल चलने का रास्ता बंद हो गया है। सबसे ज्यादा मुसीबत उन स्कूली बच्चों की है जिन्हें पैदल ही स्कूल जाना होता है। कुछ ही दूरी पर मेविप्रा के वीसी के सरकारी आवास है, लेकिन उसके बाद भी इस इलाके की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने बतायाकि यदि शीघ्र ही पानी की निकासी का स्थायी इंतजाम नहीं किया गया तो वह संगठन के लोगों को साथ लेकर अधिकारियों का घेराव करेंगे।

नहीं सुनते निगम अफसर अब धरने पर बैठेंगे पार्षद

अफसर सुनने को तैयार नहीं और क्षेत्र की जनता जलभराव से बेहाल है। विधायक से लेकर संगठन के आला पदाधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता को मुसीबत से निजात दिलाने के लिए भाजपा पार्षद विजय सोनकर के पास नगर निगम के नगरायुक्त कार्यालय पर धरना देने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उन्होंने नगरायुक्त कार्यालय पर धरने का एलान किया है।

विजय सोनकर ने बताया कि करीब चार साल पहले अम्हेड़ा रोड न्यू मीनाक्षीपुरम इलाके में मेरठ विकास प्राधिकरण नाला निर्माण कराया था। निर्माण के बाद से आज तक इसकी सफाई नहीं करायी गयी। इसमें आसपास के पशुओं का गोबर व गंदगी जम गयी है।

इसकी वजह से नाला पूरी तरह चोक हो गया है। जिससे नाला उफन रहा है। इसका पानी आसपास के इलाके में फैल गया है। इसके कारण यहां की करीब 20 हजार से ज्यादा की आबादी नारकीय अवस्था में रहने को मजबूर हैं। यह हालात पिछले कई दिनों से है। अफसर इस इलाके में रहने वालों की परेशानी को समझने को तैयार नहीं। वहीं, दूसरी ओर दिन निकलते ही वार्ड के लोगों नाला सफाई कराने के लिए पार्षद के घर पर डेरा डालकर बैठ जाते हैं।

समस्या को लेकर विजय सोनकर अब तक विकास प्राधिकरण और निगम प्रशासन के आला अफसरों से दर्जनों बार आग्रह कर चुक हैं, लेकिन बजाय नाला सफाई के निगम व प्राधिकरण अफसर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ देते हैं। निगम अफसर नाले को प्राधिकरण का बताते हैं।

प्राधिकरण का कहना कि नाला निगम को हैंडओवर किया जा चुका है। काम करने को कोई तैयार नहीं। भाजपा पार्षद इसकी शिकायत कैंट विधायक व संगठन के महानगर अध्यक्ष से भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि पब्लिक की परेशानी को देखते हुए अब धरने के अलावा कोई और चारा नहीं रह गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img