Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मुठभेड में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक लुटेरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने एक तमंचा,दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस व 22 फरवरी में खुसरोपुर रोड से लूटी गई बाईक व मोबाईल भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों का चालान कर जेल भेज दिया है।

चरथावल पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करते हुए 22 फरवरी में लूट की घटना के खुलासा किया है । चरथावल प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह,कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी,अलावलपुर चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह, हिण्डन चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया, हेंड कांस्टेबल संजीव शर्मा,शिवकुमार त्यागी,महेंद्र सिंह,विनीत कुमार आदि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम काजीखेड़ा थाना तितावी से पुलिस मुठभेड़ के बाद निकुल उर्फ मोटा पुत्र राजपाल,शक्ति उर्फ आदित्य पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना तितावी को गिरफ्तार किया है। जबकि गोल्डी उर्फ विजय मलिक पुत्र अशोक निवासी ग्राम काजीखेड़ा थाना तितावी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पकड़े गए बदमाशो के पास से पुलिस ने एक तमंचा,दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस व 22 फरवरी में खुसरोपुर रोड से लूटी गई बाईक व मोबाईल भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों का चालान कर जेल भेज दिया है। चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिऱफ्तार लुटेरे शातिर किस्म के लुटेरे हैं।इन शातिर लुटेरों ने 22 फरवरी में खुसरोपुर रोड पर संजय पुत्र हुकम सिंह से तमंचे के बल पर बाईक व मोबाईल लूट की घटना को अंजाम दिया था पकड़े गए लुटेरों की आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img