Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने बाइक चोरी आरोपी को किया गिरफ्तार

  • अभियुक्त के पास से एक बाईक, एक तंमचा व दो कारतूस बरामद

जनवाणी संवाददाता |

नगीना देहात: नगीना देहात पुलिस ने धामपुर में की मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी को जोगीरम्पुरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटर साईकिल, एक तंमचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूमस बरामद किया है।

नगीना देहात पुलिस ने वाहन चैकिंग के अतंर्गत रायपुर से नजीबाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर जोगीरम्पुरी पुलिया के पास शाम को संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान नजीबाबाद की ओर से आ रहे विनय कुमार उर्फ छोटू पुत्र दयाराम निवासी मोहल्ला मुन्नी देवी ग्राम अल्हैपुर कस्बा व थाना धामपुर को थाना धामपर को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के पास से धामपुर क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटर साईकिल, जिस पर फर्जी नबंर प्लेट लगा रखी है व एक अदद तंमचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। अभियुक्त पर इस संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।

अभियुक्त विनय पर थाना धामपुर में भी मुकदमे दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उदयप्रताप, एसआई रामवीर सिंह, कांस्टेबल वरुण, विपिन, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img