Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

अस्थाई जेल से फरार चौथा 25 हजार का इनामी दबोचा

  • पुलिस व एसओजी टीम पहले ही पकड़ चुकी है तीन फरार आरोपितों को

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: पुलिस व एसओजी टीम ने अस्थाई जेल से फरार चौथे 25 हजार के इनामी को भी पकड़ लिया है। पुलिस इससे पहले तीन आरोपितों को पकड़कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज चुकी है। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए कई दिनों से तलाश कर रही थी।

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के समय प्रशासन ने इंदिरा बाल भवन में बने शेल्टर होम को अस्थाई जेल बनाया है। अस्थाई जेल से तीन सितंबर को तीसरी मंजिल पर रूके कोतवाली देहात की रजा कॉलोनी निवासी फरमान पुत्र निसार अहमद व गांव दौलताबाद निवासी संजू पुत्र बाबूराम, बढ़ापुर के गांव जमालपुर ढ़िकला निवासी कुलवीर उर्फ पंकज पुत्र राजकुमार, नगीना देहात के गांव सूरजापुर टांडा माईदास निवासी अक्षय उर्फ गोलू पुत्र होशियार सिंह आम के पेड़ का सहारा लेते हुए फरार हो गए थे।

पुलिस ने संजू को अस्थाई जेल के पास से, जबकि नगीना देहात पुलिस ने अक्षय को अपने घर जाते समय क्षेत्र से दबोच लिया। एसपी ने फरमान व कुलवीर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने फरमान को नजीबाबाद क्षेत्र से पकड़ कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। पुलिस तभी से कुलवीर की तलाश में लगी थी। पुलिस ने शुक्रवार को कोतवाली नगर के गांव खेड़की कुलवीर सिंह को भी दबोच कर राहत की सांस ली है।

‘बिजनौर कोतवाली नगर क्षेत्र में बनी अस्थायी जेल से चार बंदी फरार हो गए थे। फरार में से तीन बंदियों को पहले ही पकड़ लिया गया है, जबकि चौथे बंदी कुलवीर को कोतवाली नगर क्षेत्र से पकड़ा गया है।’
           -डा. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img