Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

भाजपा नेता की पत्नी पर बंदरों का हमला, घायल

  • श्रद्धापुरी फेज वन और हरिनगर में बंदरों के झुंड से लोग परेशान, लोगों पर करते रहते हैं हमला

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: श्रद्धापुरी फेस वन और हरिनगर में बंदरों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं और नगरआयुक्त भाजपा नेताओं का फोन रिसीव नहीं करते। बुधवार शाम कंकरखेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा की पत्नी पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला का कुल्हा टूट गया। गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती है।

भाजपा नेता का कहना है कि नगरआयुक्त के पास फोन किया। लेकिन, उन्होंने रिसीव तक नहीं किया। कंकरखेड़ा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह की पत्नी सरोज सिंह अपनी पड़ोसी महिला के साथ बुधवार शाम के समय घर से कुछ ही दूरी पर दूध लेने के लिए जा रही थी।

अचानक से बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस हादसे में भाजपा नेता ठाकुर ओपी सिंह की पत्नी सरोज सिंह रास्ते में गिर गई। इस घटना में सरोज के कुल्हे की हड्डी टूट गई। लोगों ने दौड़कर बंदरों को भगाया और सरोज को सरधना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

ठाकुर ओपी सिंह का कहना है कि करीब दो वर्ष से यहां बंदरों का आतंक है। वही हड्डी टूटने से सरोज की हालत गंभीर हैं। चिकित्सकों ने पैर को बांधकर लटकाया है। उन्होंने बताया कि कूल्हे का आॅपरेशन किया जाएगा। उनका कहना है आयु 45 वर्ष से अधिक है और स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

22 18

नगरायुक्त ने भाजपा नेता का नही उठाया फोन

भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर ओपी सिंह का कहना है कि नगर आयुक्त के पास शिकायत करने के लिए फोन किया था। लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहे। बंदरों का यहां कई वर्षों से आतंक मचा हुआ है, लेकिन सरकारी कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है।

यहां हालात यह हो गए कि लोग बंदरों के डर से घर से निकलने में भी परेशानी महसूस करते हैं, लेकिन अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है कि अधिकारी फोन रिसीव करें और समस्या का समाधान करें। उनका कहना है कि कर्मचारियों को चाहिए कि बंदरों के आतंक से उन्हें निजात दिलाई जाए और बंदरों को पकड़कर कहीं दूर वन में छोड़ दिया जाए।

कटखना कुत्ता मालिक को पड़ा भारी

थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में एक पालतू कुत्ता हमलावर हो गया है। जो आसपास में रहने वाले कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। वीरवार को भी कुत्ते ने एक पड़ोसी को काटकर घायल कर दिया। जिसके चलते घायल व्यक्ति ने कुत्ता मालिक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। शास्त्रीनगर सेक्टर-11 के रहने वाले मोहम्मद राशिद पुत्र मकसूद खां ने बताया कि उसके घर के पास सवलीश का मकान है।

सवलीश ने एक कुत्ता भी पाल रखा है जो अब हमलावर हो चुका है। राशिद का आरोप था कि एक माह पहले यह कुत्ता उसकी नाती उमेरा व भतीजी अलीशा को काट चुका था। यही नहीं वह घर के सामने से गुजरने वाले अन्य कई लोगों को भी काटकर घायल कर चुका है।

राशिद ने बताया कि वीरवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी सवलीश का कुत्ता आया और उसके पैर में काट खाया। किसी तरह वह अपनी जान बचाते हुए घर में घुस गया। इसके बाद राशिद घायल अवस्था में नौचंदी थाने पहुंचा और कुत्ता मालिक सवलीश के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img