Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

रिश्वत मांगने पर विधायक ने दरोगा को हड़काया

  • विधायक विक्रम सैनी ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी की और दरोगा के ट्रांसफर की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: कोतवाली पुलिस के एक दरोगा द्वारा मारपीट के प्रकरण में समझौता कराने के लिये मोटी रिश्वत की मांग करने पर पीड़ितों ने मामले की शिकायत विधायक विक्रम सैनी से की, जिसके बाद आक्रोशित विधायक कोतवाली पहुचें और उक्त दरोगा और कोतवाल को जमकर हड़काया विधायक के गुस्से को देखकर पुलिस ने तुरंत पीड़ित व्यक्ति को कोतवाली से छोड़ दिया और आक्रोशित विधायक को मामले से अवगत कराते हुए समझाकर शांत किया। वही विधायक ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है और इंस्पेक्टर व दरोगा को हटाने की मांग की है। एसएसपी ने विधायक को मामले की जांच कराने का आश्वाशन दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात्रि कोतवाली के गांव अतरपुरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी थी। जिसके बाद मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुचीं और दोनों पक्षों को जमकर हड़काते हुए मामले को शांत कर दिया था। वही देर रात्रि गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। मगर फिर शुरू हुआ खाकी का खेल दोनो पक्षों द्वारा बिना पुलिस की मौजूदगी के समझौता होना पुलिस को नागवार गुजरा।

पीड़ितों का आरोप है, समझौता होने के बाद एक ने एक पक्ष को फोन पर रिश्वत देने की मांग की रिश्वत नही दी, तो पीड़ित को जेल भेजने की धमकी दी गयी। पीड़ित द्वारा रिश्वत नही देने पर उक्त दरोगा आग बबूला होकर गांव अतरपुरा में पहुचें और एक पक्ष के पीड़ित संदीप को हिरासत में लेकर कोतवाली में लाकर बैठा दिया। वही उक्त मामले की शिकायत लेकर संदीप के परिजन खतौली विधायक विक्रम सैनी के पास पहुचें और पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए उक्त दरोगा की शिकायत की।

जिसके बाद पीड़ित संदीप के मामले को गंभीरता लेते हुए आक्रोशित विधायक विक्रम सैनी दर्जनों भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ कोतवाली पहुचें और दरोगा को जमकर हड़काया वही विधायक ने कोतवाल एच एन सिंह से भी मामले में नारजगी जताई उन्हें भी हड़काते हुए पुलिस की कार्यपरणाली में सुधार करने की चेतावनी दी, वही विधायक की फटकार के बाद पुलिस ने पीड़ित संदीप को कोतवाली में हिरासत में बैठे संदीप को छोड़ दिया था। और गुस्साये विधायक को मामले से अवगत कराते हुए समझाकर शांत किया।

वही विधायक विक्रम सैनी ने पूरे प्रकरण से एसएसपी अभिषेक यादव को भी अवगत कराया और चौकी इंचार्ज व कोतवाल के ट्रांसफर की मांग की एसएसपी ने विधायक को मामले की जांच करवाने का आश्वाशन दिया है। जिसके बाद विधायक कोतवाली से चले गये थे।

खतौली कोतवाली के एक दरोगा ने मारपीट के मामले में समझौता होने पर पीड़ितों से रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नही मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को पकड़कर कोतवाली में लाकर बैठा दिया था। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। और दरोगा को भी हड़काया गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति को छोड़ दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img