Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

जानिए, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को क्यों घेरा ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर निशाना साधा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई, ग़रीबी और सिर्फ़ मित्रों की कमाई।”

उन्होंने ट्वीट के साथ एक अखबार के आंकड़े भी साझा किए हैं जिसमें कहा गया है कि कोविड से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्यम आय वर्ग का हिस्सा थे जिनकी संख्या घटकर 6.6 करोड़ रह गई है। साथ ही आंकड़ों में यह भी बताया गया है कि 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्यम आय वर्ग का हिस्सा बने थे। रोजाना डेढ़ सौ रुपये या उससे कम कमाने वालों की संख्या 7.5 करोड़ जा पहुंची है।

राहुल गांधी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि कानून और कई अन्य मसलों पर ट्वीट कर चुके हैं। राहुल गांधी ने असम दौरे से पहले मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह ट्वीट किया है। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी आज असम में होंगे।

वहीं पीएम मोदी की भी असम में जनसभा है। राहुल गांधी आज तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी कर्मचारियों के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही जोरहाट और बिश्वनाथ में राहुल गांधी की दो जनसभाएं होनी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छबुआ मे चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img