Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

दिव्यांगजनों के लिए किया गया स्थानीय स्तर की कमेटी का गठन

जननवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के छपरौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट को संचालित करने वाली गैर सरकारी संस्था चौधरी धर्मार्थ समिति लुहारी के चेयरमैन डा. संजीव आर्य को  सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

डा. संजीव आर्य ने बताया कि लोकल लेवल कमेटी की अध्यक्षा जिलाधिकारी शकुंतला गौतम हैं। इस कमेटी में सदसय के रूप में वह खुद, तथा एक दिव्यांगजन विनोद कुमार त्यागी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी हैं। इस कमेटी में डीएम के अलावा तीन सदस्य हैं।

डॉ. संजीव आर्य  ने बताया कि कमेटी का कार्य दिव्यांगजनों के हितार्थ एवं उनकी संपत्ति की देखरेख के लिए संरक्षक के रूप में किया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग लखनऊ के सचिव की ओर से कमेटी गठित करने के डीएम को आदेश दिए गए थे।

इस मौके पर डॉ. ओमपाल धनखड़, डॉ.जावेद अली, श्वेता राठी, हरि प्रकाश पंवार, राहुल सिंह, आरती मान, पूजा दांगी, रोमी दांगी आदि ने खुशी जताते हुए डा. संजीव आर्य से दिव्यांगजनों के लिए मेहनत से कार्य करने की अपेक्षा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img