Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

अवकाश में सरकार की गौरव गाथा में उलझे कर्मचारी

  • सरकार के 4 वर्ष पूरे होने का मनाया गया जश्न

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: रविवार को अवकाश के बावजूद स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित मिशन व्यापारी कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार के चार वर्ष मुकम्मल होने का जश्न मनाया गया। इस मौके पर व्यापारियों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

रविवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता सैयद रिहानुद्दीन ने कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वय निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के अलावा अन्य कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए व्यापारियों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। दूसरी ओर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय संस्थाओं द्वारा उदासीनता बरते जाने की शिकायत भी सामने आई। व्यापारियों का आरोप है कि सरकार की कई योजनाओं को बैंक पलीता लगा रहे हैं।

वहीं सरकार की 4 वर्ष की सफलता के उपलक्ष में रविवार को अवकाश के बावजूद पंचायत कार्यालय खुलवाया जाना कर्मचारीयों को नागवार गुजरा।कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान नजर आए। इस मौके पर सभासद दयाचंद, जहीरूद्दीन, अकरम, लिपिक फहीम अहमद, सरदार अहमद, प्रदीप, एहसान, अशोक भारती, व्यापारी अश्वनी विश्नोई, दीपांश रस्तोगी, बब्बू , रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img