- धारा मोटर फाईनेंस में लगाई गई मशीन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एक सप्ताह पहले वीकेआईटी ग्रुप आफ कॉलेजेस में इंजीनियरिंग के छात्र दीपक कुमार ने आटोमैटिक हैंड सेनेटाइजर मशीन काफी कम कीमत में तैयार की थी। धारा मोटर फाईनेन्स शाखा बिजनौर के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह ने यह मशीन अपनी शाखा में लगाई।
वीकेआईटी छात्र दीपक कुमार ने एक सप्ताह के भीतर मशीन बनाकर शुक्रवार को शाखा में स्थापित कर दी है। धारा मोटर फाईनेन्स शाखा बिजनौर के मैनेजिंग डायरेक्टर एंव समस्त स्टाफ ने अपने हाथों को सैनेटाईज किया।
इस आटोमैटिक हैंड सेनेटाइजर मशीन की खासियत देखते हुए धारा मोटर फाईनेन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ने छात्र का और मनोबल बढ़ाने के लिए अपनी बाकी सभी शाखाओं के लिए और मशीन बनाने का आर्डर दिया है। इस मौके पर वीकेआई ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।

