Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 23 तक आपत्तियां, 25 तक निस्तारण

  • 26 को होगा अंतिम प्रकाशन, छुट्टी में भी काम में लगे हैं कर्मचारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। कर्मचारी दिन-रात कार्य करने में लगे हुए हैं। शनिवार को आरक्षण सूची जारी होने के बाद विभाग में आपत्ति लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन आपत्ति लेने के बाद 25 तक उनका निस्तारण कर 26 को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिसके लिये विभाग दिन रात एक किये हैं।

शासनादेश के बाद शनिवार को जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय की ओर से शनिवार को क्षेत्र पंचायत के वार्डों, ग्राम पंचायत सदस्य के वार्डों, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुखों के पदों के आरक्षण के आवंटन की सूची जारी कर दी गई है। विभाग की ओर से सूची को जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में चस्पा करा दिया गया है। जिसे देखने के लिये रविवार को छुट्टी के दिन भी लोग पहुंचे। विभाग की ओर से सभी कार्य पूरे कर लिये गये हैं अब तेजी से सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिससे जल्द से जल्द चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो सके।

शासन जल्द से जल्द निपटाना चाहता है चुनाव

जब से हाईकोई की रोक के बाद दोबारा से सूची का प्रकाशन किया गया है। तब से सभी कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। पहले जो कार्य दस दिनों में किया गया था वह अब दो दिनों में ही निपटा दिया गया। शासनादेश आने के दो दिन बाद ही आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया गया।

पहले जहां सूची तैयार करने में ही आठ से दस दिन लग गये थे। विभाग ने दो दिन आपत्ति के लिये दिये हैं जबकि पहले 4 से आठ तारीख तक आपत्तियां ली गर्इं थी, लेकिन इस बार दो ही दिन 22 और 23 तारीख को आपत्ति ली जाएंगी और दो ही दिन 24 और 25 को इनके निस्तारण का कार्य किया जाएगा और 26 तारीख को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

विभाग ने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शासन की मंशा चुनावी कार्यक्रम जल्द से जल्द कराने की है। जिसके बाद नये शासनादेश में भी 26 को फाइनल सूची के प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। जिला पंचायती राज अधिकारी का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जल्द से जल्द कार्य किये जा रहें हैं। आने वाली सभी आपत्तियों का निस्तारण कर 26 तारीख को फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

479 में 171 अनारक्षित, कोई भी आजमा सकता है किस्मत

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी हो चुकी है। ग्राम पंचायतों की 479 सीटों में से 171 सीटें अनारक्षित हैं। इन सीटों पर किसी भी जाति का महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है। इसके अलावा 76 सीटें महिला पद के लिये आरक्षित है जिस पर कोई भी महिला चुनाव लड़ सकती है।

जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत के पदों के आरक्षण की सूची जारी हो चुकि है। जिसमें मेरठ में ग्राम पंचायतों की संख्या 479 है। इनमें 171 पदों को अनारक्षित किया गया है। इन पदों पर किसी भी जाति या कोई भी महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकता है।

यहां कई ऐसे लोगों को राहत मिली है जो पहली सूची के आने से पहले यहां चुनाव की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही 76 पदों पर महिला चुनाव लड़ेंगी। 105 सीटे अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं जिनमें से 67 अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित है।

जिस पर कोई अनुसूचित जाति का महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकता है। 38 पद अनुसूचित जाति की महिला के लिये ही आरक्षित है। इसी प्रकार 127 पद ओबीसी के लिये आरक्षित हैं जिनमे से 80 पदों पर ओबीसी की महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है। 47 पदों पर ओबीसी महिला ही चुनाव लड़ सकेंगी।

एक चरण हो चुनाव, नहीं होगी झगड़े की संभावना

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से एक चरण में चुनाव कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से मतदान स्थलों की तैयारियों के साथ कर्मचारियों का डाटा भी फीड कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यहां अगर एक चरण में चुनाव होते हैं तो उससे झगड़े की संभावना भी कम होगी। सभी का ध्यान चुनाव पर ही होगा।

शासन की मंशा मेरठ समेत कई जिलों में एक चरण में कराने की है। इसको लेकर पहले ही दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से एक चरण में चुनाव कराने के लिये स्टाफ की व्यवस्था भी कर ली गई है। इस संबंध में समय समय पर शासन की ओर से भी जानकारी ली जा रही है।

अभी हाल ही में हुई वीसी के माध्यम से प्रमुख सचिव ने जिले की व्यवस्था की जानकारी ली। जिसमें सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों से चुनाव को लेकर सुझाव भी मांगे गये। जिसमें अधिकारियों ने कई सुझाव दिये और यहां की व्यवस्था की जानकारी दी। इसी में एक चरण में चुनाव कराने के निर्णय को भी सही बताया गया।

प्रत्याशियों का ध्यान होगा चुनाव पर

जब प्रमुख सचिव की ओर से अधिकारियों से एक चरण को चुनाव कराने को लेकर सुझाव मांगा गया तो अधिकारियों ने उस पर सहमति जताई और कहा कि एक चरण में चुनाव कराने से झगड़े की संभावना कम होगी। सभी का ध्यान चुनाव को संपन्न कराने पर होगा। इससे चुनाव के दौरान झगड़े की संभावनाएं कम होंगी।

चुनाव के दौरान रखा जाएगा कोविड नियमों का ध्यान

चुनावी प्रक्रिया के दौरान कोविड नियमों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिये प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि 27 मई से पहले चुनाव कराये जाने हैं जिसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। ऐसे में कोविड नियमों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सभी बूथों पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी और कर्मियों को भी एतियात बरतने के लिये कहा जाएगा। कोराना का असर फिर से दिखाई देने लगा है। ऐसे में में चुनावी प्रक्रिया को भी संपन्न कराया जाना है। चुनाव के दौरान कोविड की गाइडलाइन का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिये ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी और मतदाताओं को भी जागरूक किया जाएगा। लोगों को कोविड के नियमों का पालन कराया जाएगा।

लोगों को किया जाएगा जागरूक

मतदान के दौरान कोविड नियमों के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। प्रशासन की ओर से कैंप लगाकर लोगों को कोविड के प्रति ऐतियात बरतने के निर्देश दिये जाएंगे। सभी मतदाताओं को मास्क पहनकर मतदान करने आने के लिये जागरूक किया जाएगा। साथ ही सभी बूथों पर भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी।

कोविड नियमों का ध्यान

जिला प्रशासन की ओर से कोविड नियमों के प्रति संभावित प्रत्याशियों को भी दिशा निर्देश जारी किये जाएंगे। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा। प्रत्याशी भी लोगों को कोविड के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे और मास्क का इस्तेमाल करने के लिये कहेंगे। प्रत्याशी अपनी जन सभाओं में भी विशेष ध्यान रखेंगे कि यहां नियमों का उल्लंघन न हो।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img