Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान रोजाना मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार के दिन कोरोना के 47,005 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। 11 नवंबर 2020 के बाद एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,45000 पार पहुंच गई है। कुछ ही दिनों में ही यह आंकड़ा भी चार लाख के पार हो जाएगा।

पिछले साल सितंबर में कोरोना महामारी चरम पर थी, उस समय लाखों कोरोना के मामले एक दिन में सामने आ रहे थे। लेकिन यह आंकड़ा भी तेजी से गिरा था, और कोरोना महामारी कम होने लगी थी। अब दूसरी लहर ने चिंता खड़ी कर दी है, रोज हजारों की तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले पांच दिनों में लगभग दो लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना  के 30,535 नए मामले दर्ज किए। यह मार्च 2020 के बाद से दैनिक मामलों की सबसे अधिक संख्या है, राज्य में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 24,79,682 है। महाराष्ट्र से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जो मुंबई के लिए खतरे की घंटी है। पुणे, औरंगाबाद, नासिक और ठाणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

दिल्ली: 24 घंटे में मिले 823 नए मामले                                    

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 823 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 663 लोग ठीक हुए हैं और 1 की मौत हुई है। दिल्ली में 14 दिसंबर के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।प्रदेश में कोरोना के अब तक कुल 6,47,984 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 6,33,410 लोग ठीक हुए हैं। वहीं 10,956 लोगों की मौत हुई है, जबकि राज्य में अभी 3,618 सक्रिय मामले हैं।

वहीं पंजाब में 2644 नए केस दर्ज किए गए तो कर्नाटक में भी  1,715 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। गुजरात में भी एक दिन 1580 मामले दर्ज हुए जो चार महीनों में सबसे बड़ा आंकड़ा है।

चंडीगढ़ में 239 नए मामले                                                    

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि यहां कोरोना के 239 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामले 24,459 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,872 है। मरने वालों का आंकड़ा 362 है।

छत्तीसगढ़: 1000 नए मामले, 10 की मौत                                          

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,000 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,153 हो गई। वहीं 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,950 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के अलावा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे कई अन्य राज्यों में तेजी से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ राज्यों में जनसभाओं के करने पर भी रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में लॉकडाउन और रात का कर्फ्यू लगा दिया है।

केंद्र के को विन एप के अनुसार, रविवार रात तक देश भर में 37,299,609 लोगों को टीके की 44,641,471 खुराक दी गई है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि, मामलों में उछाल का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड से जुड़ी कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं।

आज ही के दिन लगा था जनता कर्फ्यू                                                

पिछले साल कोरोना की दस्तक के बाद तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए 22 मार्च को दिल्ली सहित पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगा दिया गया था। जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा लागू इस कर्फ्यू का मकसद कोरोना वायरस को समुदायों के बीच फैलने से रोकना था।

तब लोगों ने अपने घरों में रहकर संक्रमण के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका अदा की थी। दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच संक्रमण खत्म होता नजर आ रहा था, लेकिन अब एक साल बाद वही हालात फिर से बनने की आशंका हर दिन बढ़ती जा रही है। रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड मामले चिंता बढ़ा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img