Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सूर्य प्रताप सिंह व दिप्ती गुप्ता का आईआईटी जैम में चयन

  • विवेक कॉलेज के दो विद्यार्थियों का आईआईटी जैम में हुआ चयन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विवेक कॉलेज के बीएससी आनर्स के अंतिम वर्ष के दो छात्र/छात्राओं ने एमएससी में प्रवेश के लिए आईआईटी जैम 2021 की प्रवेश परीक्षा में अच्छी रैंक प्राप्त की।

विवेक कॉलेज के छात्र सूर्य प्रताप सिहं और छात्रा दिप्ती गुप्ता का चयन आईआईटी जैम 2021 में हुआ। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कॉलेज के शैक्षिक वातावरण, शिक्षकों एवं माता पिता को दिया। इस अवसर उन्होंने बताया कि वे अपनी पढाई आईआईटी में करना चाहते है।

इस अवसर पर विज्ञान-विभागप्राचार्य डा. संजय कुमार त्यागी और डा. मीना चौधरी ने सभी शिक्षकों डा. आरपी सिहं, डा. विनेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, यतेन्द्र राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि बीएससी आनर्स पाठ्य क्रम इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि अगर कोई छात्र इस पाठ्य क्रम का सही प्रकार से अध्ययन कर ले तो उसका चयन किसी भी प्रवेश-परीक्षा में हो सकता है।

इस अवसर पर कॉलेज के चैयरमेन अमित गोयल ने सभी शिक्षकों को बधाई दी और इस के लिए छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त प्रवेश-परीक्षा की तैयारी कराने व उससे जुड़ी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया व छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img