जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में चल रहे राष्टीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन शिविर का शुभारंभ डा़ अर्जुन वर्मा व कार्यक्रम अधिकारी डा़ भूपेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटन डा़ अर्जुन वर्मा ने किया। शिविर के रक्त ग्रुप की जांच की गई। इसके पश्चात डा़ अर्जुन वर्मा ने शिविरार्थियों को बताया कि 8 प्रकार के ब्लड पाए जाते है। जिसमें से ओपॉजिटिव ब्लड किसी को भी दिया जा सकता है। 18 से 60 साल तक का व्यक्ति रक्त दे सकता है।
45 साल से ऊपर का व्यक्ति यदि रक्त देता है तो उसका कोलेस्ट्रोल कम होता है। वही इसके पश्चात जल संरक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें कैडेटो को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान निर्भय सिंह, नारायण सिंह, जयविन्द्र तोमर, दीपक, मेघा, पूजा, दीपा, शालू, प्रिया आदि का सहयोग रहा।

