Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मध्यप्रदेश: ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर, 13 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। ग्वालियर में मंगलवार की सुबह बस और ऑटो में भीषण भिड़ंत हो गई, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार वालों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शवों को निकालने का काम किया। बता दें मृतकों में 12 महिलाएं हैं और एक ऑटो चालक शामिल है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र इलाके में बस और ऑटो के बीच भारी टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं आंगनबाड़ी के लिए खाना बनाने का काम करती थी। यह सभी अपना काम खत्म करके दो ऑटो रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में बैठ गईं। ऑटो रिक्शा जैसे ही आगे बढ़ा तो वो आगे एक बस से टकरा गया और ऑटो में बैठी महिलाओं की मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थीं। तभी सुबह करीब सात बजे शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस ने सामने से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में नौ महिलाओं और ऑटो चालक (पुरुष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों की शिनाख्त की जा रही है और उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img