Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद: संबंधों में बाधक बन रही पत्नी की पति ने की हत्या

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में संबंधों में बाधक बनने पर सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू यादव ने सोमवार तड़के पत्नी डिंपल (29) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने दो साल के बेटे को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। डिंपल के भाई राहुल ने उसके पति और सास को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। विजयनगर एसएचओ का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति पप्पू यादव व सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से संभल के ततारपुर निवासी पप्पू यादव की शादी करीब तीन साल पहले डिंपल से हुई थी। शादी के बाद डिंपल ने बेटे को जन्म दिया, जो करीब दो साल का है। सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड पर किराए के कमरे में रहने वाला पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है।

डिंपल के जीजा डैनी के मुताबिक, पप्पू शराब पीने का आदी है और एक अन्य महिला से उसके संबंध हैं। पत्नी डिंपल इसका विरोध करती थी। आरोप है कि पप्पू चार दिन पहले उक्त महिला को लेकर फरार हो गया था।

इसके बाद रविवार रात को वह घर पहुंचा, जहां डिंपल ने उसका झगड़ा हो गया। बताया गया कि इसी बात पर पप्पू ने गला दबाकर डिंपल को मौत के घाट उतार दिया। उसने मासूम बेटे को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। सुबह मकान मालिक को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हत्या से पहले मारपीट करने का भी आरोप

परिजनों का आरोप है कि हत्या करने से पहले पप्पू ने डिंपल के साथ मारपीट भी की। खून से सना डिंपल का चेहरा इस बात का प्रमाण है। उनका कहना है कि दो साल के बच्चे के गले पर भी निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि पप्पू ने उसकी भी जान लेने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हालत ठीक है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा भिजवाया, विधानसभा में नहीं पहुँचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज...
spot_imgspot_img