Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

तमंचों के साथ वीडियो वायरल करने वाले तीन युवक दबोचे

  • गांव अकबर सुन्हेटी में खेत में तमंचे लहराते हुए उड़ा रहे नोट

जनवाणी संवाददाता |

कैराना/शामली: तमंचो के साथ वीडियो वायरल करने वाले तीन युवकों की पहचान करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से तमंचे व चार जिंदा कारतसू भी बरामद किए हैं। तीनो युवक कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हैटी निवासी है जो खेतों में रुपए लुटाते हुए तमंचों के साथ अपना वीडियो बना रहे थे।

कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ। जिसमें तीन युवक अपनी एंटी में तमंचा लगाए हुए है और एक युवक रुपयों को लुटा रहा है। एसपी सुक्रीर्ति माधव ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए जनपद के समस्त थानों को जानकारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। थाना कैराना पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी।

पता चला कि तीनों युवक थाना कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुन्हैटी निवासी है। जिस पर पुलिस वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों सब्बदर, असलम व तनवीर उर्फ छांगा को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से वीडियो में दिख रहे तीन अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। कैराना पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर तीनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img