- डीएम ने फूड टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन का कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन अगले दो दिनों तक जनपद में भ्रमण करेगी तथा मौके पर ही खाद्य, पेय पदार्थो की प्राथमिक जांच कर मौके पर अवगत करा देगी।
डीएम रमाकांत पाण्डेय ने मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाते हुए बताया कि फूड टेस्टिंग वैन बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर व चांदपुर सभी तहसीलों के अधिक से अधिक कस्बों में खाद्य पेय पदार्थो की प्राथमिक जांच का कार्य करेगी।
वैन से कोई भी व्यक्ति या दुकानदार अपने खाद्य, पेय पदार्थो की जांच हाथो-हाथ करा सकता है। वैन को रवाना करते वक्त मौके पर एडीएम प्रशासन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी पकंज कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वाईडी आर्या, रामवीर सिंह, एचपी सिंह, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार व तेजबहादुर सिंह मौजूद रहे।

