Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Breaking News: इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। दरअसल, इन दिनों अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं। इसी दौरान हिना ने लगातार वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्हें मस्ती करते देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसी बीच अभिनेत्री ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो समंदर किनारे ग्लैमरस पोज दे रही हैं। हिना की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग कह रहे हैं कि इन्हें देखकर तो घूमने जाने का मन हो रहा है।

hina khan 3

दरअसल, हिना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दो नहीं बल्कि पूरा एल्बम ही अपलोड कर दिया है जिसमें वो बिकिनी पहने काफी हॉट और ग्लैमरस पोज देती दिख रही हैं। हिना की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वो जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जब से हिना मालदीव गई हैं तब से ही लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं।

hina khan 4

तस्वीरों में देख सकते हैं कि हिना ने ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर का स्विमसूट पहना है जिसके साथ उन्होंने ब्राउन कलर का हैट और सनग्लासेज लगा रखे हैं। हिना कभी खुले बाल से खेलती हुईं नजर आ रही हैं तो कभी मस्ती करते हुए पोज दे रही हैं। फैंस को उनका यह कूल लुक काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ ट्रोलर्स पहले की तरह ही उनकी वेशभूषा की निंदा कर रहे हैं।

Hina Khan 1

हिना की इन तस्वीरों को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। बता दें कि पोस्ट शेयर करने के बाद कुछ समय में ही हजारों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनकी तारीफ करते थम नहीं रहे हैं। वहीं टीवी अभिनेत्री अचिंत कौर ने कमेंट कर लिखा, आपकी तस्वीरें देखने के बाद मुझे भी घूमने जाने का बहुत मन कर रहा है।

hina khan 2

हिना खान मालदीव के कुरामाठी आइलैंड गई हुई हैं। हाल ही में वो टीवी पर ‘बिग बॉस 14’ में बतौर सीनियर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हिना खान अब फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अब बड़े पर्दे के लिए काम करना चाहती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img