Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ में 25 हजारी मेहताब पुलिस की गोली से घायल

  • चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, मेहताब का साथी हुआ फरार

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच कल रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदामश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया।

बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे देहात कोतवाली पुलिस मल्हीपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। उन्होंने पुलिस को देखा तो सकपका गए। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों भागते हुए पुलिस पर फायर झोंकने लगे।

ऐसे में पुलिस ने घेराबंंदी कर और बचाव में जवाबी में फायरिंग की। इस दौरान एक गोली मेहताब निवासी सलेमपुर भूखड़ी के पैर में लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मेहताब थाने का टॉप 10 बदमाश है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बदमाश पर 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img