जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना/कांधला: एसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने जिलाबदर किए गए दो अभियुक्त लखविंदर उर्फ लख्खा पुत्र बलजीत निवासी ग्राम काला माजरा थाना झिंझाना, रिफाकत उर्फ फकडू पुत्र मंजूरा निवासी कस्बा चौसाना शामली को सत्यापन की कार्रवाई में घर पर ही निवास करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रिफाकत उर्फ फकडू के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। वहीं कांधला पुलिस ने 3 तलाक के मामले वांछित अभियुक्त यूनुस पुत्र इकरामुद्दीन निवासी गांव कनियान कांधला को गिरफ्तार किया है। 25 मार्च को वादिया शबनम ने अपने पति द्वारा उसको 3 बार कहकर तलाक देने के संबंध में कांधला थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

