Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

27 से इन परीक्षाओं के भरे जाएंगे परीक्षा फार्म, पूरी खबर देखिए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों एवं विवि परिसर में स्ववित्त योजना के अंतर्गत संचालित एमपीएड दो वर्षीय चार सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम की प्रथम सेमेस्टर सत्र 2020-22 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भरने के तिथि विवि प्रशासन ने जारी कर दी है।

मुख्य एवं पूर्व वर्षो में प्रवेशित विद्यार्थियों के भूतपूर्व बैक पेपर परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट पर 27 मार्च से भरे जाएगे। वहीं दूसरी और विवि से संबंधित कॉलेजों में स्व:वित्त पोषित योजना के अंतर्गत संचालित बीपीइएस एवं एमपीइएस पाठ्यक्रमों के सत्र 2020-21 विषम सेमेस्टर दिसंबर केवल प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के मुख्य एवं विगत वर्षो की निर्धारित समायवधि में अर्ह छात्रों की भूतपूर्व परीक्षा एवं बैक पेपर परीक्षा फार्म एवं विवि से संबंधित एमएड परीक्षा फार्म भी विवि की वेबसाइट पर 27 मार्च से आनलाइन भरे जाएंगे।

इसी क्रम में विवि से संबंधित महाविद्यालय एवं विवि परिसर में संचालित अनुदानित स्व:वित्त पोषित योजना के अंतर्गत संचालित एमएड दो वर्षीय चार सेमेस्टर सत्र 2020-22 के प्रथम सेमेस्टर में काउंसिलिंग से प्रवेशित छात्र-छात्राओं के मुख्य परीक्षा एवं पूर्व में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रथम सेमेस्टर के भूतपूर्व बैक पेपर के परीक्षा फार्म एवं सत्र 2016 -18 के चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा एवं पूर्व में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म भी 27 अगस्त से ही भरे जाएंगे।

परीक्षा फार्म फार्म भरने की अंतिम तिथि चार अप्रैल एंव भरे गए फार्म को संबंधित संस्थान में जमा कराने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल है। वहीं, महाविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म को विवि में जमा क राने की अंतिम तिथि छह अप्रैल हैं। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर देखे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img