Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

नेशनल चैंपियनशिप में समीर ने प्राप्त किया स्वर्ण पदक

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दिल्ली में संपन्न हुई नौंवी राष्ट्रीय हेपकिडो (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में टीकरी कस्बे के मेधावी समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

दिल्ली में यह प्रतियोगिता 19 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में टीकरी कस्बे के 11 वर्षीय समीर पुत्र नदीम ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। समीर ने इस प्रतियोगिता में सभी लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल के बाद फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।

इस अद्भुत प्रदर्शन के आधार पर समीर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद बागपत का नाम रोशन कर दिखाया। समीर आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना में कक्षा आठवीं का छात्र हैं।

समीर इससे पहले भी इसी माह 18 मार्च को सहारनपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। समीर के पिता नदीम एक शिक्षक हैं। कस्बे में पहुंचने पर समीर का लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img