- गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया होनहार का जोरदार स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
गढीपुख्ता: नेशनल वुशू चैंपियनशिप में गांव हरिपुर के खिलाड़ी अनिकेत तोमर ने बेतरीन प्रदर्शन कर सिल्वर मैडल व दो लाख रुपये का पुरस्कार जीतकर जनपद व गांव का नाम रोशन किया है। शनिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाडों के साथ अनिकेत का जोरदार स्वागत किया।
21 से 25 मार्च तक झारखंड के रांची में नेशनल वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव हरिपुर निवासी अनिकेत तोमर ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्व़ंदी को पराजित कर सिल्वर मैडल पर कब्जा कर गांव व जनपद का नाम रोशन किया।
अनिकेत के कोच तनुज कुमार ने बताया कि अनिकेत हरियाणा में पढ़ाई करता है। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेल में भी काफी तेज है। अनिकेत को सिल्वर मेडल के साथ 2 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला है। अनिकेत इससे पहले हरियाणा में आयोजित चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मैडल जीत चुका है। शनिवार को अनिकेत के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाडों व फूल मालाओं के साथ उसका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर चैधरी ओमपाल सिंह, सोमपाल सिंह, सतवीर चैधरी, उपेन्द्र तोमर, टीनू तोमर, हरवीर सिंह, विजेन्द्र तोमर, सुधीर फौजी, रॉकी चैधरी, सौरभ तोमर, अनुज तोमर, टिंकू तोमर, गौरव तोमर, अर्जुन तोमर, आयुष तोमर, रोबिन फौजी आदि भी मौजूद रहे।

