Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

खुशखबरी: मेरठ से मुंबई उड़ेगा एयरक्राफ्ट

  • सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों को लिखे पत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर हवाई अड्डे के लिये खुशखबरी। मंगलवार को भीम राव अंबेडकर हवाई पट्टी से एयरक्राफ्ट मुंबई के लिये उड़ान भरेगा। मेरठ एयरपोर्ट से उड़ाने के लिए लंबी चली वार्ता के बाद आखिरकार इसको अब अनुमति मिल गई। इसके बाद अब टर्मिनल आदि के निर्माण के लिए डीपीआर जल्दी ही शासन को भेजा जाएगा।

मेरठ एयरपोर्ट से विमान के उड़ान के लिए अनुमति मिल गई है जिसके बाद अब यहां से विमान जल्द ही उड़ाने देखने को मिल सकती है।

एयरपोर्ट से उड़ान के लिए मेरठ कमिश्नर और नागरिक उड्डयन विभाग के पूर्व सचिव सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी थी कि मेरठ से हवाई उड़ान का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया और दिल्ली एयरपोर्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार के अधिकारियों बीच वार्ता पूरी हो चुकी है।

इसके बाद से अब नौ और 19 सीटर विमान के उड़ान की अनुमति दे दी गई है। साल 2014 से ही मामला केंद्र सरकार के संज्ञान में था। लंबे समय तक चली वार्ता के बाद आखिरकार इसे अनुमति मिल गई है।

01 41

वहीं इस अनुमति के बाद मेरठ एयरपोर्ट एथोरिटी मेरठ एयरपोर्ट पर टर्मिनल और अन्य निर्माण कार्यो को पूरा करने के लिए डीपीआर बनाएगी जिसे बाद में शासन को भेजा जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट एस के सिंह ने बताया कि दिल्ली से एयरक्राफ्ट मेरठ में सुबह आठ बजे लैंडिंग करेगा और मेरठ से नौ बजे सुबह मुंबई के लिये टेक आफ करेगा। हिमालयपुत्र एवीयेशन लिमिटेड के मदन लाल मीना का इस बाबत पत्र आया है।

इस संबंध में संबंधित विभागों सीएमओ, सीएफओ और आरआई पुलिस लाइन को सूचित कर दिया गया है। विमानन कंपनी ने परतापुर हवाई पट्टी का इस्तेमाल करने के लिये निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img