Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

जोफ्रा आर्चर के हाथ की सर्जरी सोमवार को

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंग्लैंड के चोटिल तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर सोमवार को अपने दाहिने हाथ की सर्जरी करवाऐंगे। वह पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से बाहर हो चुके है। आर्चर ने इंग्लैंड के मौजूदा भारतीय दौरे पर दो टेस्ट और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले है। वह टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद इंग्लैंड लौट गए।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बॉर्ड से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के मंगलवार को ब्रिटेन लौटने के बाद दायें हाथ का स्कैन और फिर समीक्षा के बाद सर्जरी करवाएंगे। उन्होंने बताया कि दायें हाथ की कोहनी की चोट के लिए उन्हें एक और इंजेक्शन दी गई है।

इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ एकदिवसीय टीम से बाहर हो गए थे। बोर्ड के मुताबिक, आर्चर के दायें हाथ की सर्जरी सोमवार (29 मार्च) को होगी ताकि वह योजना के मुताबिक विश्राम लेकर इससे उबर सके। बारबाडोस के इस 25 साल के तेज गेंदबाज ने सभी प्रारूपों को मिला कर 42 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img