Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

खाटू श्याम के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

  • श्री श्याम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के बड़ा बाजार में एक शाम श्री खाटू श्याम के नाम श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंगों के पर्व होली पर कलाकारों द्वारा फूलों की होली भी खिलाई गई।

23 27

गत शनिवार देर शाम शहर के पत्थरो वाली हवेली बड़ा बाजार में एक शाम श्री खाटू श्याम के नाम श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये भजन गायक शालू चौधरी, सुनील शाहपुरिया, मुकेश बजरंगी, नीरज तूफानी ने श्री खाटू श्याम के सुन्दर भजन प्रस्तुत किए।

इस दौरान उन्होने होली पर्व को लेकर श्रद्धालुओं को फूलों की होली भी खिलाई गई। भजन गायकों के सुन्दर भजन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। बाद में महाआरती तथा हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर सभासद निशीकांत संगल, विपिन भारद्वाज, अकाश वर्मा, मयंक राठी, रोहित गर्ग, अंशुल, प्रांजुल, शुभम, राघव, अविनाश, सचिन, अजय वर्मा, बबलू वर्मा, विवेक प्रेमी, विशाल निर्वाल, दीपक कौशिक, श्याम कुच्छल आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

होली महापर्व के अवसर पर भूमिया वाली गली मदरलैंड पब्लिक स्कूल के समीप श्री बालाजी महाराज के भक्तिमय संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अववसर पर रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव का भी आयोजन किया गया। बालाजी संकीर्तन मंडल के द्वारा बालाजी महाराज के भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर संजय गोयल, अरविंद साहनी, उत्तम कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img