Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से किया होलिका पूजन

  • सुबह सवेरे से ही होलिका पूजन को उमड़ने लगी थी भीड़
  • शहर में 70 स्थानों तथा पूरे जनपद में 747 स्थानों पर पूजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रंगोत्सव होली का परम्परागत तरीके से श्रद्धा, भक्ति उल्लास से मनाया गया। शहर में 70 स्थानों तथा पूरे जनपद में 747 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई। सुबह से ही होलिका पूजन के लिए महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश बाद भी बाजारों में रौनक नजर आई। बच्चों ने रंग गुलाल एवं पिचकारियां आदि खरीदी और एक दूसरे को गुलाल लगाया। बच्चों ने राहगीरों पर गुब्बारे भी फेंके।

24 22

रविवार को होली का पर्व शहर तथा आसपास क्षेत्रों में बड़ी ही श्रद्धा, विश्वास, उत्साह, उमंग तथा धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों व युवाओं द्वारा होली को लकड़ियों, घास-फूंस तथा उपलों से तैयार किया गया। शहर के मौहल्ला बड़ीआल जाटान, गणेश चौक, माता मंदिर रोड, माजरा रोड, रेलपार, शांतिनगर, काकानगर, नया बाजार, हनुमान रोड, कमला कालोनी, बलभद्र मंदिर रोड समेत शहर में 70 स्थानों तथा पूरे जनपद में 747 स्थानों पर होलिका स्थापित कर पूजन किया गया।

सुबह आठ बजे से ही होलिका पूजन प्रारंभ हो गया था। महिलाएं आकर्षक थाल लेकर उसमें होली से संबंधित सामग्री को लेकर अपने बच्चों के साथ होलिका पूजन करने पहुंची। महिलाओं के संग बच्चे गले में होली हार को डाले बड़े ही आकर्षक लग रहे थे।

होलिका दहन सायं 6.37 से 8.56 तक किया गया। युवाओं ने होलिका दहन पर जमकर जश्न मनाया। उधर, रंगों पर्व होने के कारण बच्चों एवं युवाओं ने रंग गुलाल आदि की जमकर खरीदादारी की। बच्चों ने पिचकारी आदि भी खरीदी और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

25 20

होलिका पूजन को उमड़ी भारी भीड़

क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हािलका पूजन को भारी भीड़ जमा हो गई थी। होली का त्योहार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में करीब 7 जगह होली पूजन किया गया। युवाओं की टोली ने रात भर होली का निर्माण किया सुबह होते ही भक्तों की लाइनें होली पूजन के लिए लग गई इसके अलावा देवालयों एवं शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रसाद के रूप में बेर, पतासे व होली हार भेंट कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई सभी लोगों ने भाईचारे से होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img