Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने पांच अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त दबोचा

  • अभियुक्त पर थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर/नहटौर: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती के पीछे तालाब के किनारे आम के बाग से अभियुक्त बंटी को तीन बने तमंचे, दो अधबने तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, पांच नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। नहटौर पुलिस ने अवैध शस्त्रों का निर्माण एवं क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती के पीछे तालाब के किनारे आम के बाग से अभियुक्त बंटी पुत्र रोहताश निवासी मोहल्ला बाल्मीकि बस्ती को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से तीन बने तमंचे, दो अधबने तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, पांच नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। बंटी अपराधी किस्म का व्यक्ति है। अभियुक्त पर थाना कोतवाली देहात, थाना सदर बाजार सहानपुर, नहटौर आदि में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय कुमार सिंह, एसआई बब्लू सिंह, राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल बिट्टू, अरूण खैवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img