Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

होली के जुलूस में जमकर उड़ा नगर में गुलाल

  • होली हवन कल्याण समीति की ओर से निकाला गया होली का जलूस

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: होली हवन कल्याण समीति की ओर से होली का जलूस धूमधाम से निकाला गया। हुलियारों ने होली का हुड़दंग मचाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी। होली हवन कल्याण समीति के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होने वाले जलूस का शुभारम्भ थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। जलूस में हुलियारों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए जमकर होली खेली।

46 10

इस वर्ष भी होली के जलूस को लेकर युवाओं में इस बार भी भारी उत्साह देखने को मिला। सरकार की गाईड लाईन के मुताबिक निकाले गये जुलूस में युवाओं ने एक दूसरे पर जमकर रंगो की बरसात करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। होली का जलूस रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होकर कल्लू गंज, चौक बाजार, साहू शान्ति प्रसाद जैन से होता हुआ संतोषी माता टीला मंदिर तट पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, शिव कुमार माहेश्वरी, राजेन्द्र कर्णवाल, दीपक वालिया, शुभम ग्रोवर, संजीव अग्रवाल, दीपक शर्मा, विशाल अहमद, मनोज अग्रवाल, नमन गोयल, मंयक कश्यप आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img