Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

आपसी विवाद में घात लगाकर किया जानलेवा हमलाए दो घायल

जनवाणी संवाददाता |

नीन्दडू: आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी हो थी इस रंजिश के चलते घात लगाकर बैठे पिता पुत्र ने दी भाईयों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया इस हमले में दोनों भाई घायल हो गये। इसमे एक व्यक्ति के सर पर चोट लग जाने के कारण मेरठ भेज दिया। जहाँ पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के मोहल्ला बुध बाजार निवासी दिलशाद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि। उनका पड़ोसी गुलफाम व उसका पुत्र अदलान उनसे रंजिश रखते चले आ रहे है। शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे जब वह अपने भाई नौशाद के साथ घर जा रहा था तो दरवाज़े के पास घात लगाए बैठे गुलफाम व उसके पुत्र अदलान ने उन पर किसी धारधार हत्यार से हमला कर दोनों भाईयों को गंभीर रूप से घायल कर घटना स्थल से फरार ही गये।

हमले में नौशाद के सर पर गहरी चोट लग जाने का कारण उसे मेरठ रैफर कर दिया है। जहां पर उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। दिलशाद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img