Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का जन्मदिवस

  • कोरोना के नाश के लिए संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया
  • 65 किलो के लड्डूओं से बने केक काटा गया

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का 65 वा जन्मदिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा 65 किलो के लड्डू का केक काटा गया। उनके जन्मदिन के मौके पर आश्रम में कोरोना के नाश के लिए संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ रखा गया है।

धर्मनगरी हरिद्वार संतों की नगरी है जिसमें से बहुत से संत देश और विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। जिसमें से एक है श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी। जिनका 65 वा जन्मदिन था उनके जन्मदिन के मौके पर आश्रम के ट्रस्टीयों द्वारा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के द्वारा 65 किलो के लड्डूओं से बने केक को काटा गया।

26 21
ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी महाराज के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई देते संत।

कार्यक्रम में आए विभिन्न संतों के आर्शीवचन हुए। जिसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर आश्रम में हनुमान जी का संगीतमय सुन्दरकाण्ड रखा गया है जिसमें देश व पूरे विश्व में फैली कोरोना जैसी महामारी के नाश की कामना की गयी है उन्होंने बताया कि हनुमान जी सभी के संकट हरने वाले है।

इसलिए वे सुन्दरकाण्ड में भगवान हनुमान से यही कामना करते है कि वे देश और पूरे विश्व से इस कोरोना महामारी को हटा फेंके।वही इस अवसर पर मुख्यअतिथि के तौर पर उपस्थित जगद्गुरू राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि श्रीजयराम आश्रम में हो रहे आज के कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया गया है।

जिसमें आश्रम के द्वार पर मेडिकल टीम बैठायी गयी है तो कार्यक्रम को सीमीत किया गया है साथ ही लोगों को दूर दूर बैठाया गया है उन्होंने कहा कि अब हम लोगों को कोरोना के साथ जीना मरना सीखना होगा। इसके भय से सारी चीजे रोक दी जाए ऐसा तो सम्भव नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img