Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

शैफाली वर्मा महिला टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में 30 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक पारी के दम पर मंगलवार को जारी महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय की ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

पिछले सप्ताह शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली शैफाली ने अंतिम मैच की इस पारी के दम पर 26 रेटिंग अंक हासिल किए और अब उनके 776 रेटिंग अंक हो गए हैं। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने आॅस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पर 35 अंक की बढ़त बना ली है। शैफाली के साथ पारी की शुरुआत करने वाली स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे। इससे वह एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं।

बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 12 रन दे तीन विकेट लिए थे। इससे उन्होंने गेंदबाजी रैंकिंग में 12 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गई है। तेज गेंदबाज अरुंधति रड्डी भी 15 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर पहुंच गई है।

दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। उसकी कप्तान सुन लुस बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान आगे 37वें जबकि तेज गेंदबाज टुमी सेखुखुने गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर 42वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img