Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

क्रेशर में फैली गन्ने की खोई में लगी आग

  • मौके पर पहुंचे एसडीएम ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: गन्ना क्रेशर में फैली खोई में आग लग गई। दिन में चल रही तेज हवाओं के कारण आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। क्रेशर के पास ही एक मदरसा संचालित है। किसी ने एसडीएम नजीबाबाद को फोन पर क्रेशर में आग लगने और उसके पास ही मदरसे में बच्चों के मौजूद रहने की सूचना दी।

एसडीएम नजीबाबाद मौके पर पंहुचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। क्रेशर चला रहे तुफेज का कहना है कि आग लगने से उसका करीब दो लाख का नुकसान हो गया।

नजीबाबाद रोड पर शान खांडसारी उद्योग स्थिति है। जिसे तुफैज अहमद चला रहे हैं। बुधवार की दोपहर क्रेशर की तीन भट्टियों के पास एकत्र खोई में अचानक आग लग गई। दिन में चल रही तेज हवाओं के चलते कुछ ही देर में खोई धू-धू कर जलने लगी। हालांकि लेबर न मिलने के कारण क्रेशर पिछले तीन दिन से बंद कर रखा है।

वहीं इसी क्रेशर के पीछे एक मदरसा भी संचालित है। जिसमें बच्चे पढ़ रहे हैं। आग लगने के बाद किसी ने एसडीएम नजीबाबाद को आग लगने की सूचना दी। एसडीएम नजीबाबाद ने तुरंत ही मौके पर पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया और बिजनौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर मंगाकर आग पर काबू पाया।

क्रेशर संचालक तुफेज अहमद भी मौके पर पंहुचे । संभवतया क्रेशर की भट्टियों से आग सुलग कर खोई तक पंहुची हैं और तेज हवाओं के कारण खोई तेजी से जल उठी। मदरसों में कोई नुकसान आग से नही हुआ है। क्रेशर संचालन तुफेज अहमद का कहना है कि आग लगने से दो लाख की खोई का नुकसान हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img