Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर पांच अप्रैल से दौड़ेगी ट्रेन

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: एक साल से अधिक समय से दिल्ली बड़ौत शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेन बंद रही है। अब फिर से उत्तर रेलवे की ओर से इस मार्ग पर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पांच अप्रैल से इस मार्ग पर रेलगाड़ी दौड़नी शुरू हो जाएंगी।

आने में जाने वाली छह रेलगाड़ियां इस मार्ग पर चलाई गई जाएगी। इन रेलगाड़ियों के बिना दिल्ली या दिल्ली से बड़ौत की ओर आने-जाने वाली दैनिक सवारियां काफी परेशान हैं। कुछ सवारियों ने अपनी ड्यूटी स्थल के शहर में ही कमरे ले रखे हैं तो कुछ कम तनख्वा वाले लोगों ने नौकरी छोड़ रखी है। ऐसे लोग अब खुश हो गए होंगे।

इस संबंध में बड़ौत रेलवे स्टेशन मास्टर जान मौहम्मद ने बताया कि दिल्ली से चलकर बड़ौत शामली वह कुछ ट्रेन सहारनपुर  तक चलना शुरू हो जाएंगी। दिल्ली हेड क्वार्टर से जारी निर्णय के अनुसार यह रेलगाड़ियां पांच अप्रैल से इस मार्ग पर दौड़ना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए वहां से शेड्यूल भेजा गया है।

इस शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से ट्रेन नंबर 74021 सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन बड़ौत में सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी। इस गाड़ी का नंबर 04401 फिलहाल चल रहा है। दिल्ली से दूसरी ट्रेन नंबर 51913 दिल्ली से सायं को छह बजकर पांच मिनट पर चलेगी।

बड़ौत में यह सात बजकर 52 मिनट पर पहुंच जाएगी। यह दोनों गाड़ियां सहारनपुर जब जाएंगी। इस गाड़ी का नंबर 04429 भी है। तीसरी ट्रेन 74023 रात्रि में आठ बजे दिल्ली से चलेगी। बड़ौत में यह ट्रेन रात्रि नौ बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन अभी तक 04465 है।

इसी तरह से बड़ौत की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 54060 बड़ौत में सुबह सात बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन की संख्या 04466 भी है। सहारनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 51010 बड़ौत में सुबह 10 बजकर एक मिनट पर पहुंचेगी।

इस गाड़ी का नंबर 04460 भी है। वहीं शामली की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 74024 बड़ौत में सुबह चार बजकर चार मिनट पर पहुंचेगी। इस ट्रेन का नंबर 04402 भी है। यह सभी गाड़ियां पांच अप्रैल से शुरु होंगी। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई है कि इन रेलगाड़ियों के किराए में वृद्धि की गई है या नहीं। एक दो दिन में इसका पता लग जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img